Mathura News: 108 एम्बुलेंस में कराई गई हाई रिस्क इमरजेंसी डिलीवरी

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: नौहझील केन्द्र से जिला महिला अस्पताल किया गया था गर्भवती को रेफर 108 एम्बुलेंस में कराई गई हाई रिस्क इमरजेंसी डिलीवरी108 एम्बुलेंस में कराई गई हाई रिस

Mathura News: 108 एम्बुलेंस में कराई गई हाई रिस्क इमरजेंसी डिलीवरी

Mathura News: मथुरा में गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को रुकवा कर तैनात टीम ने हाई रिस्क इमरजेंसी डिलीवरी कराई। मांट तहसील के गांव बदनपुर निवासी दीन मोहम्मद की गभर्वती पत्नी नसरीन (35) को तेज लेबर पेन हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील से गर्भवती को जिला महिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस से नसरीन को जिला महिला हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जानलेवा स्थिति को समझते हुए ईएमटी कोमल सिंह और पायलट अनुज कुमार ने एम्बुलेंस को एक सुरक्षित जगह पर रोका और तुरंत प्री हॉस्पिटल इमरजेंसी ऑब्सटेट्रिक प्रबंधन शुरू किया।

एंबुलेंस प्रभारी गौरव त्यागी के अनुसार डा. राकेश को वीडियो कॉल कर उनके निर्देशन में और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। मां और नवजात दोनों को प्रभावी ढंग से स्टेबल किया गया, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में भर्ती करा दिया। मरीज के परिवार और हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ ने 108 एंबुलें टीम की सराहना की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: 108 एम्बुलेंस में कराई गई हाई रिस्क इमरजेंसी डिलीवरी