
फूड कंपनी को कनेक्शन देने में किया खेल
Mathura News - विद्युत निगम को लाखों का नुकसान होने की संभावना, गड़बड़झाला-विद्युत निगम को लाखों का नुकसान होने की संभावना, गड़बड़झाला -शिकायत पर दक्षिणांचल एमडी ने
बिजली विभाग में एक बड़ा गड़बड़झाला प्रकाश में आया है। विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने की चर्चा है। शिकायत पर दक्षिणांचल मुख्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद से पत्राचार जारी है। जानकारी के अनुसार पूर्व में भरतपुर रोड स्थित एक निजी फूड कंपनी का कनेक्शन होना था, जिसके लिए लाइन पूर्ण जमा योजना में जचौंदा 132केवी बिजलीघर से बननी थी। लाखों रुपये का स्टीमेट बनता। विभागीय मिलीभगत से इस लाइन को 132 केवी के बिजलीघर से न बनवाकर बीच में स्थित 33 केवी लाइन से जुड़वा दिया गया। लाइन को जुड़वाने के बाद संबंधित कंपनी तक 33 केवी लाइन भी बनवा दी और कनेक्शन भी जारी कर दिया।

इसमें आर्थिक लाभ के लिए विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी बताई जा रही है। मामले का खुलासा हुआ तो इसकी शिकायत दक्षिणांचल एमडी से की गई। शिकायत पिछले दिनों दौलत शर्मा एवं अजय द्वारा की गई। उप्र पावर कारपोरेशन ने भी इसका संज्ञान लिया है। बताया गया कि इस प्रकरण की सही प्रकार जांच हो तो विभागीय नुकसान का बड़ा मामला खुल सकता है। पिछले दिनों मुख्यालय पर तैनात मुख्य अभियंता एवं उप मुख्य लेखाधिकारी ने मथुरा में तैनात मुख्य अभियंता से शिकायत की जांच करने को पत्र लिखा। शिकायतकर्ता को भी पत्र भेजे गए। हाल ही में दक्षिणांचल एमडी नितीश कुमार ने निदेशक तकनीकी से इसकी रिपोर्ट मांगी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




