विद्युत निगम अलर्ट, मंदिरों पर तैनात रहेंगे अधिकारी

Feb 27, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - विद्युत निगम अलर्ट, मंदिरों पर तैनात रहेंगे अधिकारी विद्युत निगम अलर्ट, मंदिरों पर तैनात रहेंगे अधिकारी विद्युत निगम अलर्ट, मंदिरों पर तैनात रहेंगे

विद्युत निगम अलर्ट, मंदिरों पर तैनात रहेंगे अधिकारी

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एवं अन्य प्रमुख मंदिरों में रंगभरनी एकादशी उत्सव को लेकर विद्युत निगम अलर्ट हो गया है। बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निगम ने व्यवस्थाएं की हैं। इंजीनियरों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। रंगभरनी एकादशी उत्सव में भाग लेने एवं मंदिरों के दर्शन को भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन वृंदावन होता है। सर्वाधिक भीड़ बांके बिहारी मंदिर,राधावल्लभ आदि मंदिरों में रहती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इंजीनियर एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी रहेगी। अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित तिवारी ने मै.राना ट्रेडर्स एवं उनकी टीम सूचना प्राप्त होने पर किस भी एलटी पैनल्स एवं पोलों पर इंसूलेशन-पॉलीथिन कवरिंग हेतु रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीओ संदीप वाष्र्णेय, एसडीओ आरपी मौर्या, एसडीओ शुभम अग्रवाल,एसडीओ भूपेन्द्र सिंह, एसडीओ भुवनेश कुमार,एसडीओ संदीपकांत वर्मा, एसडीओ पंकज शर्मा आदि इंजीनियर अलग-अलग क्षेत्रों में अधीनस्थों के साथ रहेंगे। सूचना मिलने पर विद्युत फॉल्ट को सही कर सप्लाई नॉर्मल कराएंगे। मुख्यालय स्तर से मॉनीटरिंग की जाती रहेगी। ड्यूटी में कोई लापरवाही न बरते।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।