Mathura News: डीएम-एसएसपी ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News: कोसीकलां। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और विधान परिषद चुनाव व्यवस्था

Mathura News: डीएम-एसएसपी ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण

Mathura News: जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और विधान परिषद चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिसर में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। उन्होंने बूथों पर प्रकाश, पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं परखने के पश्चात दोनों उच्चाधिकारियों ने नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों की भी जांच की। कार्यों को सुव्यवस्थित रखने की हिदायत देते हुए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश ने समूची नगरपालिका परिसर की रंगाई-पुताई कराने के आदेश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे कार्यालय को सुंदर, साफ- सुथरा और सुव्यवस्थित रखा जाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस बल को मुस्तैद रहने की बात कही। इस दौरान पालिका प्रशासन के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा सहित स्थानीय पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: डीएम-एसएसपी ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण