कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह ने रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने राज्यसभा सांसद का माल्यार्पण व प्रसादी भेंट कर स्वागत किया।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में ही उनकी हार तथा प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश में जादू न चलने के सवाल पर हार का ठीकरा ईवीएम मशीन पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन और संवैधानिक संस्थाएं सभी प्रधानमंत्री के नियंत्रण में थीं, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, हैं और रहेंगे। यदि पार्टी उन्हें दायित्व सौंपती है तो वह पूर्ण निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का माला व पटुका पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, चंद्रमोहन जायसवाल, अशोक वैद्य, श्यामसुंदर दुबे, घनश्याम चौधरी, दीपक बागवाला, गिरार्जशरन शर्मा आदि थे।
राज्यसभा सदस्य ने बांके बिहारी के किए दर्शन
.