Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsElderly Man s Body Discovered Under Railway Bridge in Gopalbagh
अश्लील हरकत करते युवक-युवती का वीडियो वाइरल

अश्लील हरकत करते युवक-युवती का वीडियो वाइरल

संक्षेप:

Mathura News - थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो कॉलोनी निवासी युवक-युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में दोनों अश्लील हरकत करते नजर आ र

Sep 02, 2025 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

गोपालबाग क्षेत्र से दो दिन पूर्व गायब वृद्ध का शव कोसी-गोपालबाग रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लिया। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। गोपालबाग निवासी वेदप्रकाश (70) दो दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गये थे। इसकी जानकारी होने पर परिजन उनकी सभी परिचित,रिश्तेदारियों में तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वृद्ध का शव कोसी-गोपालबाग रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में कर शिनाख्त करने का प्रयास किया तो उनकी शिनाख्त परिजनों ने वेदप्रकाश के रूप में की। जीआरपी प्रभारी अंकुज धामा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर नियमानुसार शव परिजनों को सौंप दिया।