Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsElderly Man Dies in Bike Collision Two Youngsters Seriously Injured
बाइक भिडंत में इगलास के बुजुर्ग की मौत, दो युवक घायल

बाइक भिडंत में इगलास के बुजुर्ग की मौत, दो युवक घायल

संक्षेप:

Mathura News - थाना मगोर्रा अंतर्गत सौंख मथुरा रोड पर गांव स्योवा के समीप आमने-सामने बाइक भिंडत ने बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गये। सूचना पर पह

Nov 23, 2025 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

थाना मगोर्रा अंतर्गत सौंख मथुरा रोड पर गांव स्योवा के समीप आमने-सामने बाइक भिड़ंत ने बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार को भर्ती कराया। रविवार को बाइक सवार बच्चू सिंह (70) निवासी गांव बहादुरपुर, इगलास, अलीगढ़ अपनी बाइक से लोरियापटटी, मगोर्रा में अपनी बेटी पिंकी के यहां जा रहे थे। बताते हैं कि तभी दोपहर करीब पौने तीन बजे मथुरा की ओर से सौंख जाते समय गांव स्यौवा के समीप आमने-सामने बाइक भिडंत हो गयी। इसके चलते बाइक सवार वृद्ध बच्चू सिंह के अलावा दूसरी बाइक सवार युवक करन चौधरी निवासी नावली और कृष्णवीर तसिया घायल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल उपचार को केडी मेडिकल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने बच्चू सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक बच्चू सिंह के भतीजे दक्ष चौधरी ने बताया के चाचा अपनी बेटी पिंकी से उसकी ससुराल लोरिया पट्टी मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में घटना हो गई।