ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरा विद्युत कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर

विद्युत कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर

मगोर्रा। हिन्दुस्तान संवाद रसूलपुर बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी को कार्य के दौरान करंट लग गया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया...


विद्युत कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 05 Aug 2018 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रसूलपुर बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी को कार्य के दौरान करंट लग गया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार पूर्वान्ह 11 बजे कंचन सिंह मास्टर के घर के निकट पोल पर संविदाकर्मी प्रवीन कुमार कार्य कर रहा था। ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद करा रखी थी। अचानक लाइन में करंट आने से वह चिपक गया। क्षेत्र के लोगों ने उसे पोल से खींचा। झुलसे कर्मचारी को क्षेत्र एवं परिजन उपचार को भरतपुर ले गए। वहां से उसे आगरा उपचार के लिए ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें