ईस्टर संडे पर गिरजाघरों में हुई आराधना

Apr 05, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - हाथों में मोमबत्ती लेकर यीशु के जी की मनाई खुशी -हाथों में मोमबत्ती लेकर यीशु के जी की मनाई खुशी -लोगों ने ईस्टर एग खाते और गिफ्ट आपस में भेंट किए मथु

ईस्टर संडे पर गिरजाघरों में हुई आराधना

विभिन्न गिरजाघरों में गुड फ्राइडे से लेकर ईस्टर तक रात दिन प्रार्थनाएं चलीं। लोगों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर यीशु मसीह के जी उठने की खुशी मनाई। ईसाई समाज के लोगों ने गीत व भजन गाते हुए जुलूस निकाला, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत की। जुलूस में प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जीवित होने का समाचार सुनाया गया। इसके उपरांत सभी अनुयाई गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी में गीत गाए। रविवार को ईसाई समाज के लोगों ने गिफ्ट आपस में भेंट किए। सेंट्रल मेथॉडिस्ट चर्च में पास्टर रेव्ह श्रीपाल संदेश सुनाते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की।

पुन: जीवित होने पर सबसे पहले उनको मरियम मगदलीनी ने देखा, क्योंकि वह प्रेम और सत्य का संदेश बांटने आए थे। सीएनआई चर्च में पास्टर रेव्ह आर विक्टर ने ईस्टर के पर्व पर विशेष संदेश देते हुए बताया कि आज का दिन ईसाई धर्म के सभी लोगों के लिए खास पर्व है। इसे पुनरुत्थान दिवस या ईस्टर संडे भी कहते हैं, क्योंकि आज के दिन यीशु मसीह अपने मारे जाने के तीसरे दिन मुर्दों में से जीवित हुए। सेक्रेड हार्ट चर्च में फादर एलिस ने अपने प्रवचन में कहा कि यीशु मसीह ने हमारे पापों के लिए अपने प्राण दिए ताकि ईश्वर और मनुष्य के बीच सीधा रिश्ता बन जाए। वह चाहते थे कि हम अपने पाप वाला जीवन छोड़ कर अपने पापों का अंगीकार करें और परमेश्वर से उद्धार प्राप्त करें।इस अवसर पर निशा विक्टर, नितिन, रितु जौहरी, एमएस राव, सुधा,रत्न, रीना मसीह, दीपक मसीह, एंजिल, जायन, रायन,नील, नताशा, सुदीप, रीमा, विराट, हिमांशु, जैरेश, अभिषेक, इंदु, आदि ने सहभागिता की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।