भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने की सपत्नी गिरिराज पूजा
Mathura News - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार ने शनिवार को दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन किए। उनकी पूजा अर्चना के दौरान कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दुष्यंत कुमार ने कहा कि...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार ने शनिवार शाम सपत्नी गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उनका दानघाटी मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने सपत्नीक दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज पूजा की। यहां विधायक ठा. मेघश्याम सिंह के साथ तीनों नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपाईयों ने उनकी जोरदार अगवानी की। मंदिर सेवायत पवन कौशिक ने उनका दुपट्टा ओढाकर व प्रसाद भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर कार्यालय में कहा कि गिरिराज नगरी में आकर शांति एवं सुकून मिलता है। ब्रज भक्ति व प्रेम की नगरी है। यहां विधायक मेघश्याम सिंह, गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, मंडल अध्यक्ष परशुराम ठाकुर, सतेंद्र सिंह, प्रकाश शर्मा, महेंद्र गोस्वामी आदि ने उनका स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।