ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानशे में युवकों ने श्रद्धालु महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

नशे में युवकों ने श्रद्धालु महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

वृंदावन। नशे धुत युवकों ने श्रद्धालुओं महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने श्रद्धालुओं को पीट...

नशे में युवकों ने श्रद्धालु महिला से की छेड़छाड़,  विरोध पर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 01 Nov 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

युगल घाट पर नशे धुत युवकों ने श्रद्धालु महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने श्रद्धालुओं को पीट दिया। जिससे कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। गुरुवार शाम को अलीगढ़ से एक श्रद्धालु परिवार के लोग प्रभु दर्शन करने के लिए आए थे। प्रभु दर्शन के पश्चात वह यमुना दर्शन और दीपदान करने के लिए युगल घाट पहुंचे। यहां पहले से शराब के नशे में धुत दो युवकों ने श्रद्धालु परिवार की एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। परिवार के अन्य लोगों ने युवकों का विरोध किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। नशे में धुत युवकों ने श्रद्धालुओं के साथ गालीगलौज की और उनकी पिटाई कर दी। इससे श्रद्धालु परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। श्रद्धालुओं ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायल श्रद्धालुओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं दो युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी का कहना है कि दो स्थानीय युवकों का श्रद्धालुओं से विवाद हो गया है। युवकों को पकड़ लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें