Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsDrunk Driving Leads to Serious Injuries in City Traffic Accident
सड़क किनारे सोते लोगों पर चढ़ाई कार

सड़क किनारे सोते लोगों पर चढ़ाई कार

संक्षेप:

Mathura News - शहर के स्टेट बैंक चौराहे की घटना, महिला गंभीर रूप से घायलशहर के स्टेट बैंक चौराहे की घटना, महिला गंभीर रूप से घायल -शराब के नशे में बताए जा रहे थे कार

Nov 30, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

शहर की बिगड़ी यातायात का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर उठाना पड़ रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बीती रात शहर के स्टेट बैंक चौराहा क्षेत्र में नशे में धुत्त कार में सवारों ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंद दिया। घटना में एक महिला के गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। घायल महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्टेट बैंक चौराहा स्थित अशोक हॉस्पीटल के सामने की है। रात करीब 11:30 बजे तेजगति से आती अनियंत्रित कार सड़क किनारे सोते लोगों पर चढ़ गयी, जिसमें ऊषा देवी (35) पत्नी अमन निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो-तीन अन्य लोगों के भी चोटें आयी हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में सवार एक व्यक्ति मौके से भाग गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। वह खुद को भरतपुर का रहने वाला बता रहा था। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार कार के अंदर शराब के भरे दो गिलास भी रखे हुये थे। अत्याधिक नशे में होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर इन लोगों पर चढ गयी। पकड़े गये चालक ने बताया कि वह एक शादी समारोह से लौट रहा था। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। - इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। विनोद मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक मथुरा कोतवाली