ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानवागत डीआरएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण

नवागत डीआरएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण

मथुरा। नवागत आगरा मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार श्रीवास्तव गुरुवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने...

नवागत डीआरएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 25 Apr 2019 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नवागत आगरा मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार श्रीवास्तव गुरुवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। डीआरएम सुबह सड़क मार्ग से जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वह सबसे पहले वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने गए। इसके बाद वह जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां वीआईपी कक्ष में उन्होंने अधिकारियों और जंक्शन रेलवे स्टेशन की सभी ब्रांचों के प्रमुखों से परिचय हासिल किया। डीआरएम ने सभी से कहा कि सभी एक जुटता के साथ अपने काम को अंजाम दें। उन्होंने प्लेटफार्म आदि को देखा। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि डीआरएम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक करने आए थे। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक केएल मीना, सीएचआई आरएच परिहार, डीसीआई अमित भटनागर, सीटीआइ अशोक कैथवास, खान पान निरीक्षक अबना सिंह के अलावा सभी ब्रांचों के प्रमुख मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें