ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरासास-ससुर हैं अस्पताल में भर्ती, कैसे कर पाएंगे ड्यूटी

सास-ससुर हैं अस्पताल में भर्ती, कैसे कर पाएंगे ड्यूटी

एक शिक्षिका इन दिनों काफी परेशान हैं। पति एवं पत्नी दोनों की मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी है। इधर सास एवं ससुर दोनों की तबियत खराब है। एक अस्पताल...

सास-ससुर हैं अस्पताल में भर्ती, कैसे कर पाएंगे ड्यूटी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 15 Feb 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

एक शिक्षिका इन दिनों काफी परेशान हैं। पति एवं पत्नी दोनों की मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी है। इधर सास एवं ससुर दोनों की तबियत खराब है। एक अस्पताल में भर्ती हैं। शिक्षिका अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए ने अपने साथियों से भी परामर्श ले रही हैं।

ऐसी स्थिति किसी एक शिक्षक की नहीं है, बल्कि अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी परेशान हैं। एक शिक्षिका मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं, बच्चा भी छोटा है। उसकी चुनाव में ड्यूटी लग गई। वह भी सोमवार को विकास भवन में ही अपनी समस्या बताने के लिए घूमती दिखाई दीं। वहीं कई उन शिक्षिकाओं की भी ड्यूटी लग गई है।

कर्मचारी कम होने से आई है दिक्कत

मतदान में इस बार शिक्षामित्रों एवं अनुदेशक को ड्यूटी में नहीं लगाया है। ऐसे में कर्मचारी कम होने से अधिकारियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक एक ड्यूटी को काटने से पहले अधिकारी समस्या देख रहे हैं, जिनकी समस्या वाजिब है, उनकी ही ड्यूटी काटी जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें