ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराविवि के कुलपति बने डा. महादेव बी चेट्टी

विवि के कुलपति बने डा. महादेव बी चेट्टी

संस्कृति विश्वविद्यालय के नए कुलपति डा. महादेव बी चेट्टी ने पदभार ग्रहण कर विवि को नई दिशाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया...

विवि के कुलपति बने डा. महादेव बी चेट्टी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 11 Nov 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कृति विश्वविद्यालय के नए कुलपति डा. महादेव बी चेट्टी ने पदभार ग्रहण कर विवि को नई दिशाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया है। डा. चेत्ती का विश्वविद्यालय आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। देश के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों, सरकारी संस्थानों में उच्च पदों को सुशोभित कर चुके डा. चेट्टी को अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

डा. चेट्टी पूर्व असिस्टेंट डाइरेक्टर जनरल (एचआरडी), आईसीएआर(इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च) पद पर कार्य कर चुके हैं। वे अभी तक युनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंस धारवाड़ के कुलपति पद को सुशोभित कर रहे थे। संस्कृति विवि के कुलपति का पदभार ग्रहण करने पर डा. चेट्टी को संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने शुभकामनाएं दी हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े