मथुरा की बेटी बनीं एम्स गोरखपुर में एसोसिएट प्रोफेसर

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मथुरा की डॉ. ज्योति बघेल का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने 16 मार्च 2026 से कार्यभार संभाला। डॉ. ज्योति ने सेंटपॉल स्कूल से पढ़ाई की और गोल्ड मेडल के साथ एमबीबीएस व एमएस किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मथुरा की बेटी बनीं एम्स गोरखपुर में एसोसिएट प्रोफेसर

मथुरा की बेटी डॉ. ज्योति बघेल का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उन्होंने 16 मार्च 2026 से कार्यभार संभाल लिया है। बॉमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के पूर्व प्रबंधक मुरारी लाल बघेल व राजकुमारी बघेल की पुत्री डॉ. ज्योति ने सेंटपॉल स्कूल मथुरा से पढ़ाई के बाद एमबीबीएस व एमएस (स्त्री एवं प्रसूति रोग) गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण किया। वर्ष 2019 में उन्होंने नीदरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पूर्व वह एम्स नागपुर में सेवाएं दे चुकी हैं तथा 2021 में श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज बरेली में असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं।

डॉ. ज्योति 50 से अधिक रिसर्च पेपर लिख चुकी हैं। उनके पति सीनियर सर्जन हैं, बड़ी बहन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। भाई अंकित बघेल ट्रुजोनिक्स कंपनी के को-फाउंडर एवं निदेशक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।