आयराखेड़ा के अंजीव को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
Mathura News - मथुरा में साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद ने वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा की। डॉ. अंजीव अंजुम को उनकी कृति 'मन चौखट के बंदनबार' के लिए अखिल भारतीय महादेवी वर्मा रेखाचित्र पुरस्कार...

मथुरा। साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल के वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिसमें अखिल भारतीय महादेवी वर्मा रेखाचित्र पुरस्कार, आयराखेड़ा के मूलनिवासी साहित्यकार डॉ. अंजीव अंजुम को उनकी कृति मन चौखट के बंदनबार पर दिया जाएगा। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दबे ने इन पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय स्तर पर सम्मानित डॉ. अंजीव को एक लाख पुरस्कार राशि, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र के साथ अलंकृत किया जाएगा। अंजीव को अब तक दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का बाल साहित्य श्री पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का बाल साहित्य पुरस्कार, हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज का कवि कुंभन दास ब्रजभाषा पुरस्कार एवं राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का डॉ. मरुधर मृदुल युवा साहित्य पुरस्कार प्राप्त है। इसी वर्ष कोटा विश्वविद्यालय कोटा से अंजीव अंजुम और उनका बाल साहित्य विषय पर शोध कार्य भी प्रस्तावित हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।