गर्मी में रोजाना 60 लोगों को काट रहे कुत्ते
मथुरा। गर्मी का असर कुत्तों पर भी पड़ा है। प्रतिदिन करीब 60 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। यह वह आंकड़ा है जो लोग जिला अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। माना जा रहा है गर्मी बढ़ने के कारण...

गर्मी का असर कुत्तों पर भी पड़ा है। प्रतिदिन करीब 60 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। यह वह आंकड़ा है जो लोग जिला अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। माना जा रहा है गर्मी बढ़ने के कारण कुत्ते भी आक्रामक हो रहे हैं। हालांकि तुलना की जाए तो पहले की अपेक्षा लॉकडाउन में यह संख्या घटी है। लेकिन यहां गौरतलब यह भी है कि लॉकडाउन में बहुत कम लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं।लॉकडाउन से पहले रोजाना लगभग 150 लोग कुत्ते और बंदर द्वारा काटे जाने का शिकार होकर इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे थे। यहां हमें यह याद रखना होगा कि लॉकडाउन से पहले लोगों का घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध नहीं था। लोग आराम से गलियों और सड़कों पर निकल रहे थे। लॉकडाउन में बहुत कम ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में 60 लोगों को कुत्तों द्वारा काटना कुत्तों का गर्मी के कारण आक्रामक होना बताता है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में एक-एक कर इंजेक्शन लगवाने के लिए बुलाया जाता है और उनके इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। इंजेक्शन लगाने के दौरान लोगों से काटने वाले गली के कुत्ते पर नजर रखने को भी कहा जाता है। इनमें अधिकतर लोग शहरी क्षेत्र के बताए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को आवागमन लॉक डाउन के कारण कम हुआ है।
