वेटरिनरी के कुलपति को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की उपाधि
मथुरा पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि (वेटेरिनरी) के कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव को पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य...
मथुरा पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि (वेटेरिनरी) के कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव को पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान आईजेट नगर बरेली द्वारा डॉक्टरेट ऑफ साइंस की डिग्री से सम्मानित किया गया है। यह डिग्री पोस्ट डॉक्टरेट उपरांत उन व्यक्तियों को दी जाती है, जिनके द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं।
प्रोफेसर एके श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल में 10 वर्ष नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट, करनाल, हरियाणा के डायरेक्टर कम कुलपति के पद पर रहते हुए अनेक नवीनतम तकनीकों को पशुपालकों के अनुरूप तैयार कर पशुपालकों तक पहुंचाया तथा देशी गोवंश के संरक्षण, स्वास्थ व उत्पादन के क्षेत्र में स्मरणीय कार्य किए। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 10वें दीक्षांत समारोह में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा वेटेरिनरी के कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की डिग्री से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के निदेशक एवं कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के उप महानिदेशक पशुपालन डा. बीएन त्रिपाठी, उप महानिदेशक उच्च शिक्षा डा. आरसी अग्रवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक व शोध कर रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
