
ब्रज की रोशनी ने राष्ट्रीय फुटबॉल में जीता ब्रॉन्ज मेडल
संक्षेप: Mathura News - जिले की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी रोशनी राजपूत की टीम ने राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। रोशनी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रतियोगिता में...
जिले की पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी रोशनी राजपूत की टीम ने राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उसने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 30वीं राजमाता जीजाबाई सीनियर चैंपियनशिप में भाग लिया था। नीलम ने 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नारायणपुर में हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उप विजेता रही टीम में रोशनी राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले की पहली ही महिला खिलाड़ी द्वारा पहली ही बार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाना जिले के लिए गौरव की बात है। पहले भी रोशनी राजपूत प्रदेश की अंडर-19 टीम एवं विद्या भारती की एसजीएफआई में खेल चुकी हैं।
श्रीजी बाबा विद्या मंदिर की छात्रा रोशनी ने केआर कॉलेज में कोच शिवानी बघेल, विक्रम कुमार, विशाल एवं रोहित नेगी के संरक्षण में फुटबॉल प्रारंभ पाया है। नीलम को फुटबाल संघ जिलाध्यक्ष शकील अहमद, सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय, संयुक्त सचिव बलभद्र सिंह, प्राचार्य हरेंद्र सारस्वत, नीलम महेश्वरी, एथलेटिक्स संघ सचिव जयसिंह, प्रमोद गौतम, गरीबदास, डॉ राजेश केहरवार, हरदेव सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, लखन कुंतल, डॉ योगेंद्र पूनिया, प्रेमपाल, दीपक, तनुज, दीपक, प्रिया धनकर, प्रीति, दिव्या, प्राची, तमन्ना, टीना, पूजा, नेहा, सिमरन ने बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




