ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराप्रादेशिक कराटे के लिए जिले के खिलाड़ी चयनित

प्रादेशिक कराटे के लिए जिले के खिलाड़ी चयनित

जिले में हुई कराटे प्रतियोगिता में जामा एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए...

प्रादेशिक कराटे के लिए जिले के खिलाड़ी चयनित
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 25 Jun 2022 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में हुई कराटे प्रतियोगिता में जामा एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसका आयोजन मेरठ जनपद में 28 से 30 जून किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले वाले जिले के खिलाड़ियों को एकेडमी में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें चयनित हुए खिलाडियों में आर्यन, प्रथम सिंह, तनिष्का, अजय, वर्षा, रितु शामिल हैं। उन्हें एकेडमी के कोच आरिफ कुरेशी एवं सलमान कुरैशी आदि ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस दौरान उपस्थित सोनू, अजित, सनी, गरिमा चौधरी, तन्नू सिंह, स्नेहा त्यागी ने हौसला बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर नाम रोशन करने का आह्वान किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें