Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsDistrict Magistrate and SSP Address Public Grievances at Complete Solution Day
कोई भी फरियादी निराश न लौटे-डीएम

कोई भी फरियादी निराश न लौटे-डीएम

संक्षेप:

Mathura News - समाधान दिवस में 171 शिकायतें हुईं दर्ज, 12 निस्तारित-समाधान दिवस में 171 शिकायतें हुईं दर्ज, 12 निस्तारित मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद जिलाधिकारी चंद्र प्

Dec 20, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पांचों तहसीलों में कुल 171 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 12 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। कोई भी फरियादी तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने बताया कि तहसील सदर में 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 3 शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि तहसील गोवर्धन में 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि तहसील छाता में 38 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही के अनुसार तहसील मांट में 39 शिकायतें प्राप्त हुई है, जबकि उप जिलाधिकारी महावन कंचन ने बताया कि तहसील महावन में 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।