पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कमल सिंह, महिला वर्ग में कृष्णा चौधरी प्रथम
Mathura News - नेहरू युवा केन्द्र ने आयोजित की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मथुरा, हिन्दुस्तान

दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत द्वारा नेहरू युवा ग्रामीण महिला विकास संस्थान के सयुंक्त तत्वावधान में केआर डिग्री कालेज के खेल मैदान पर दूसरे दिन पुरुष और महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़, लम्बीकूद का आयोजन किया गया। केंद्र के लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक रामवीर शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं प्रतियोगियों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक बल्देव, नौहझील, गोवर्धन, मथुरा व चौमुहां की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 800मीटर दौड़ में कमल सिंह प्रथम, धीरेन्द्र सिंह द्वितीय, सतेन्द्र सिंह तृतीय, महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कृष्णा चौधरी प्रथम, राधा कुन्तल द्वितीय व भावना भावना तथा लम्बीकूद पुरुष वर्ग में अंकित सिंह प्रथम, अंकुश द्वितीय व कमल तृतीय रहे।
महिला वर्ग लम्बीकूद में कल्पना प्रथम, चंचल द्वितीय व हर्षिता सैनी तृतीय रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष बृषभान गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि एनएसएस के नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार कौशिक, एनएसएस के अधिकारी डा. नवीन अग्रवाल, प्रो. डा. रामदत्त मिश्रा, आदर्श इंटर कॉलेज, जाजनपट्टी के शिक्षक गम्भीर सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन श्यामबाबू शुक्ला द्वारा किया गया। तथा आभार पवन चौधरी ने व्यक्ति किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




