अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
पूर्वांचल सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने रविवार जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को लगभग डेढ़ क्विंटल फल भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना...

पूर्वांचल सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने रविवार जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को लगभग डेढ़ क्विंटल फल भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। समिति अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सचिव श्रीदास प्रजापति के नेतृत्व में नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा कार्य में समिति के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे, नगर महामंत्री रंगनाथ चौबे, समिति के महिला अध्यक्ष श्रीमती अनुभा सिंह ने बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा महिला मरीज व परिजनों को फल वितरण पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सेवा समिति की महिला शाखा की महासचिव गुड्डी सिंह, नगर महिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, नगर महिला सचिव प्रियंका यादव, शिवानी, आरती, चंद्रकला, महादेवी, जूही चौधरी, गीता चौधरी, राजपति यादव, गुड्डू कुशवाहा, जय राम, अशोक यादव, मनीष, कन्हैया लाल यादव, जय बहादुर सिंह, अशोक इंजीनियर टेक्सटाइल ,भगत सिंह, बृजेश सिंह ,गुड्डू यादव, किशन सिंह, मुकेश शर्मा, चंदन पांडे, एसएन दुबे आदि ने सहयोग किया।
