आश्रम की संपत्ति को लेकर शिष्यों में विवाद
ब्रजमंडल में भजन सम्राट के रूप में विख्यात भजन गायक बाबा रसिका पागल के गोलोक वास के बाद उनका आश्रम सुर्खियों में बना हुआ...

ब्रजमंडल में भजन सम्राट के रूप में विख्यात भजन गायक बाबा रसिका पागल के गोलोक वास के बाद उनका आश्रम सुर्खियों में बना हुआ है। बाबा के शिष्यों में आश्रम की करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में एक शिष्य ने दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कृष्ण दास द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार उन्होंने आश्रम के महंत पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाबा रसिका पागल की संपत्ति को हड़पने के लिए अन्य शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उनको आश्रम से निकलने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
