ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराश्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के दर्शन से पहले माथे पर लगाई ब्रजरज

श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के दर्शन से पहले माथे पर लगाई ब्रजरज

मथुरा। कान्हा की नगरी आए श्रद्धालुओं के चेहरे पर थकान नहीं थी। वह सिर पर थैला मुख से कृष्ण की जयजयकार करते आगे बढ़ते...

श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के दर्शन से पहले माथे पर लगाई ब्रजरज
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 24 Aug 2019 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कान्हा की नगरी आए श्रद्धालुओं के चेहरे पर थकान नहीं थी। वह सिर पर थैला मुख से कृष्ण की जयजयकार करते आगे बढ़ते रहे। आंखों में कृष्ण की छवि और ब्रजरज माथे पर लगाई। जल्दी थी केवल अपने आराध्य के दर्शनों की। ब्रज भूमि में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों को कोई ट्रेन से तो कोई बस या फिर अपने-अपने वाहनों से आया। कृष्ण भक्तों ने पहले ब्रजरज माथे से लगाई और अपने को धन्य किया। विभिन्न मार्गों पर चारों तरफ कृष्ण भक्त ही नजर आ रहे थे। कोई नंगे पैर चल रहा था तो कोई चप्पल-जूते पहने आगे बढ़ रहा था। क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों से जन्मभूमि का रास्ता पूछते हुए वह आगे बढ़ रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें