Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsDevotee Dies During Evening Visit to Thakur Shri Banke Bihari Temple
बिहारीजी मंदिर में अचानक से गिरा श्रद्धालु, मौत

बिहारीजी मंदिर में अचानक से गिरा श्रद्धालु, मौत

संक्षेप: Mathura News - बुधवार को ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान 56 वर्षीय श्रद्धालु कृपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनका उच्च रक्तचाप बढ़ा हुआ था।...

Thu, 16 Oct 2025 12:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को सायंकालीन दर्शन के दौरान देर शाम एक श्रद्धालु की तबीयत ख़राब हो गई। अस्पताल ले जाते वक़्त श्रद्धालु ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव निलोहा, तहसील मवाना, मेरठ निवासी 56 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र शेर सिंह बुधवार को परिजनों के साथ श्री बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आये थे। शाम करीब 06:00 बजे मंदिर परिक्षेत्र में खड़े हुए थे कि अचानक ज़मीन पर गिर पड़े। यह देख परिजन और अन्य लोग सकते में आ गये। परिजनों ने मदद मांगी तो मंदिर पर उपस्थित डॉक्टरों की टीम पहुंची और प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन राहत मिलती नजर नहीं आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद डॉक्टरों ने उनको मंदिर पर तैनात 108 एम्बुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल के लिये भेज दिया। श्रद्धालु को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने नब्ज़ चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मृतक का बीपी काफ़ी बढ़ा हुआ था। संभवतः हाई ब्लड प्रेशर के कारण श्रद्धालु की जान चली गई। बता दें कि मंदिर प्रबंधन की ओर से समय-समय पर बीमार, बुजुर्ग और बच्चों से भीड़ के दौरान मंदिर न आने की अपील की जाती है।