Mathura News: उप निदेशक पंचायत ने की गांवों के विकास की समीक्षा
Mathura News: दिए सभी ब्लाकों के एडीओ को गुणवत्ता पूर्व विकास कार्य कराने के निर्देशउप निदेशक पंचायत ने की गांवों के विकास की समीक्षा

Mathura News: पंचायत राज विभाग के उप निदेशक आगरा मंडल संजय यादव बुधवार को राजीव भवन पहुंचे। जहां उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्य कराने के निर्देश सभी ब्लाकों से आए एडीओ पंचायतों को दिए। साथ ही शासन के प्रमुखता वाले कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उप निदेशक ने ग्राम पंचायतों में बन रहे उत्सव भवन, अत्येष्ठी स्थल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, घर घर कूड़ा कलेक्शन, डिजीटल लाइब्रेरी के बारे में जानकारी हांसिल की। उन्होंने कहा कि नियमित डिजीटल लाइब्रेरी का संचालन होना चाहिए। इनमें युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें उनको हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि घर घर कूड़ा कलेक्शन के कार्य सभी ग्राम पंचायतों में होने चाहिए। साथ ही प्रत्येक घर व दुकानों से स्वच्छता शुल्क वसूलने को कहा। उन्होंने प्लास्टिक कलेक्शन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से होने वाले कार्य शीघ्र पूरा करा लिए जाएं। उन्होंने एडीओ से कहा कि पंचायत सहायक व केयर टेकरों को मानदेय नियमित मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएं। उन्होंने गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। बैठक में सभी 10 ब्लाकों के सहायक विकास अधिकारियों ने भाग लिया।


