धर्माचार्यों के सानिध्य में लगाई मथुरा की अंतर्गृही परिक्रमा
Mathura News - परिक्रमा मार्ग के सभी प्राचीन मंदिरों में धराए अन्नकूट प्रसाद-परिक्रमा मार्ग के सभी प्राचीन मंदिरों में धराए अन्नकूट प्रसाद मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद

मथुरा की अंतर्गृही देव दर्शन और परिक्रमा के संरक्षण, संवर्धन के लिए मथुरावासियों ने धर्माचार्यों के सान्निध्य में अंतगृही परिक्रमा लगाई। इस परिक्रमा का उद्देश्य देश-विदेश से मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के मध्य प्राचीन मथुरा पुरी के सांस्कृतिक दर्शन, शास्त्रों में वर्णित, ऐतिहासिक महत्व के देवस्थलों के विषय में जनजागरण करना था। परिक्रमा से पूर्व संत, महंत, धर्माचार्यों, भागवताचार्यों के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने विश्राम घाट पर श्री यमुना महारानी का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन किया। श्री यमुना महारानी का पूजन ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी द्वारा कराया गया। वेकअप वेलफेयर फाउण्डेशन मुम्बई, मथुरा के संयोजन में, दीनानाथ चौगानी (गिरधर मुरारी परिवार) की स्मृति में परिक्रमा शुरू की गई।
परिक्रमा पुण्य तीर्थ विश्राम घाट से शुरू होकर कई मार्गों से होती हुई पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पूर्ण हुई। अंतर्गृही परिक्रमा में चल रहे धर्माचार्यों श्रृद्धालुओं का पग-पग पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में उत्साह और श्रृद्धा का भाव दर्शित हो रहा था। धर्माचार्यों सहित सभी श्रृद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे सम्पूर्ण हृदय स्थल क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। संयोजन मंडल द्वारा परिक्रमा के मध्य सभी प्राचीन मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद धराया और पुष्पार्चन कर पूजन किया। परिक्रमा में श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर यदुनंदन महाराज, श्रीजी पीठाधीश्वर श्रीकांत बाबा, देवेश दीनानाथ चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत चतुर्वेदी कान्तानाथ चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, ब्रह्मा चतुर्वेदी ब्रज बिहार, दीनानाथ बौहरे, पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, वेकअप वेलफेयर फाउण्डेशन के ब्रजेंद्र दत्त, रामकिशन पाठक एडवोकेट, अमित चतुर्वेदी, बल्लभ चतुर्वेदी, आदित्य चतुर्वेदी, यतेंद्र मुकद्दम, सूर्यकांत चतुर्वेदी, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, पंकज पाठक, मनोज चतुर्वेदी, दीपक पंडित, भोला बाबा, लच्छे चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। -- इन प्राचीन स्थलों से गुजरी परिक्रमा अंतगृही परिक्रमा श्री कृष्ण बलराम, यमुना महारानी, श्री चर्चिका देवी, पिपलेश्वर नाथ महादेव, वेणी माधव मंदिर, श्यामा-श्याम, मंदिर श्याम घाट होते हुए, राम श्याम कुटीर, श्री रामजी द्वारा राममंदिर, प्राचीन सतघरा तुलसी चबूतरा, श्री शत्रुघ्न जी मंदिर, श्री गोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर, वीरभद्रेश्वर मंदिर गोपाल गली, श्री नृसिंह जी मंदिर, चौबच्चा मौहल्ला होते हुए श्री पद्मनाभ मंदिर, श्री गोपाल सुंदरी, मथुरा देवी दर्शन करते हुए प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में श्री दीर्ध विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी के दर्शन कर, केशव देव, गंगा महारानी, श्री नाथ जी मंदिर, स्वेत वाराह, आदि वाराह, दशभुजी गणेश, श्रीजी पीठ, द्वारिकाधीश, श्री यमुना जी चरण चौकी, गताश्रम नारायण मंदिर सहित सभी प्राचीन स्थलों से होकर गुजरी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


