लघु उद्योग भारती ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

लघु उद्योग भारती ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागतलघु उद्योग भारती ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागतलघु उद्योग भारती ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत

लघु उद्योग भारती ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक दिवसीय दौरे पर मथुरा आने पर कलेक्ट्रेट में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों के साथ जिले के समग्र विकास की बैठक ली। इस दौरान लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने पहले उनका पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं एवं विकास को लेकर डिप्टी सीएम को अवगत करवाया। उपमुख्यमंत्री ने जल्द दोबारा मथुरा आने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे अगली बार विस्तृत चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे। इस दौरान अंकित बंसल ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के मंडल सचिव सोनल अग्रवाल, महामंत्री विशाल बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अमित शोरा, विभोर अग्रवाल, संजय जिंदल, अनुज लोहे वाले, उमेश जुगना वाले आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।