ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापरिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल का विकास कराने की मांग

परिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल का विकास कराने की मांग

मथुरा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल मधुबन का विकास कराने की केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, नई दिल्ली प्रहलाद सिंह पटेल से मांग की गई...

परिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल का विकास कराने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 25 Feb 2020 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल मधुबन का विकास कराने की केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, नई दिल्ली प्रहलाद सिंह पटेल से मांग की गई है। महंत ईश्वरानंद सरस्वती, श्री मधुबन बिहारी धर्मार्थ प्रचारक सेवा संस्थान श्रीक्षीर सागर मधुबन धाम महोली ने केंद्रीय मंत्री को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया कि श्रीविष्णुजी का क्षीरसागर मधुबनधाम महोली, ब्रज चौरासी कोस का प्रथम पावन पुनीत पुण्य लीला भूमि तीर्थ स्थल विख्यात है। चारों युगों से पुरुषोत्तम मास अधिक मास में भक्त प्रहलादजी ने ब्रज परिक्रमा लगाकर परम पद प्राप्त किया था। सप्तऋषियों की प्रेरणा से भक्त ध्रुव के द्वारा पांच वर्ष की अवस्था में मधुबन में कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर श्रीहरि नारायणजी ने अपने दिव्य रूप में दर्शन देकर अटल पद प्रदान किया। आज भी मधुबन में श्रीध्रुव नारायणजी का मंदिर बना हुआ है। राजा अम्बरीश ने यहां तप किया था। उन्होंने कहा कि ब्रज में स्थित धार्मिक स्थलों में से आज भी अनेक ऐसे स्थान हैं, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। लेकिन श्रद्धालुओं की पहुंच वहां तक नहीं हो पाती। उन्होंने ब्रज चौरासी कोस के प्रथम पड़ाव स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें