यमुना पुल के एप्रोच रोड पर रास्ता देने की मांग
निर्माणाधीन यमुना पुल को बनाए गए एप्रोच रोड पर रास्ता दिए जाने की मांग यमुना कॉलोनी के निवासियों ने उठाई...
निर्माणाधीन यमुना पुल को बनाए गए एप्रोच रोड पर रास्ता दिए जाने की मांग यमुना कॉलोनी के निवासियों ने उठाई है।
ज्ञापन में स्थानीय निवासियों ने अवगत कराया है कि यमुना पुल पर श्रीजी हॉस्पिटल के पीछे की ओर मुख्य सड़क तक एप्रोच रोड निर्माण कराया जा रहा है। पुल के पास ही श्रीजी हॉस्पीटल के बराबर शमशान घाट के सामने से यमुना कॉलोनी, अशोक विहार और श्यामसुंदर कॉलोनी को रास्ता बना हुआ था। पूर्व में यह रास्ता पुराने पुल के एप्रोच रोड से जुड़ा था। यह रास्ता यमुना कॉलोनी के निवासियों के आवागमन का एकमात्र रास्ता था। नए पुल का एप्रेाच रोड बनने के बाद वह आम रास्ता बंद हो जाएगा। मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ये शामिल रहे
ज्ञापन देने वालों में शिवचरनलाल शर्मा, रामवीर सिंह, प्रेमपाल यादव, नीरज पचौरी, रंजन पचौरी, मनीष गौड़, मनोज, कप्तान सिंह, नीटू यादव, अंशुल यादव, महेंद्र, पिंटू, सुंदरलाल, कन्हैयालाल, महावीर, कैलाश, महेश, राजेश एडवोकेट, दिनेश, रोशनी देवी, जैन साहब, पार्वती, विनोद जैन, अलका, सुभानी, कुंता आदि शामिल थे।