Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsDelhi-Vrindavan Car Rental Murder Attempt Six Arrested Including Juveniles
भाड़े पर गाड़ी लाकर एक्सप्रेस वे पर कार चालक की हत्या का प्रयास, छह पकड़े

भाड़े पर गाड़ी लाकर एक्सप्रेस वे पर कार चालक की हत्या का प्रयास, छह पकड़े

संक्षेप:

Mathura News - सुरीर क्षेत्र में कार लूटने को चालक की आंख में मिर्च डालकर किया हत्या का प्रयासभाड़े पर गाड़ी लाकर एक्सप्रेस वे पर कार चालक की हत्या का प्रयास, छह पकड

Sep 07, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

दिल्ली से वृंदावन के लिए भाड़े पर कार लेकर आये बदमाशों ने सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर चालक की आंख में मिर्च डालने के बाद गला दबा कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार रात तेहरा-मीरपुर सर्विस रोड से वांछित तीन बाल अपचारी समेत छह को पकड़ लिया। बाल अपचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर तीन आरोपियों का चालान किया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार रात छह युवक दिल्ली से वृंदावन घूमने के लिए अर्टिगा कार भाड़े पर लेकर निकले थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के समीप बदमाशों ने सुनसान स्थल देख लघुशंका के लिये गाड़ी रुकवाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने चालक अंकित की आंख में मिर्च डालकर रस्सी से उसका गला दबाने का प्रयास किया। तभी पीछे से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आते देख बदमाश सर्विस रोड पर भाग गये। पुलिस पीड़ित से जानकारी कर उसे थाने लाये। चालक अंकित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी। शनिवार रात करीब पौने दस बजे थानाध्यक्ष सुरीर अभय कुमार शर्मा, उप निरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, मानकचन्द शर्मा, वीरेश कुमार, मनोज कुमार ने तेहरा-मीरपुर सर्विस रोड पर लमतौरी अंडर पास के समीप से लूट की योजना बनाने के आरोप में तीन बाल अपचारी के साथ ही रोहित निवासी भारिडिया, बेलीपुर, इब्राहिमपुर, अम्बेडकर नगर, संतोष निवासी सिमदाहा, गडपुरा, बेगूसराय, बिहार, दीपक निवासी तारा बरिहारपुर पूर्वी, खोदावनपुर, बेगूसराय, बिहार को पकड़ा। एसपी देहात ने बताया कि यही लोग ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले अंकित निवासी गांव खड़खडावास, कनीना, महेंद्रगढ़, हरियाणा की गाड़ी भाड़े पर लेकर आये थे। तीनों बाल अपचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किये तीनों आरोपियों का चालान किया है। कर्जे से बचने और मौज मस्ती के लिए बनाई थी योजना एसपी देहात ने बताया कि आरोपी रोहित पूर्व में अंकित की गाड़ी चलाता था। अंकित से रोहित ने पैसे उधार ले रखे थे। अंकित ने रोहित से पैसे का तकादा किया तो अंकित के यहां से रोहित ने नौकरी छोड़ दी थी। चार-पांच दिन पहले रोहित ने संतोष के मकान पर अंकित की गाड़ी किराये पर लाकर रास्ते में लूट कर अंकित की हत्या कर गाड़ी से फेंकने की योजना बनाई थी, ताकि गाड़ी को बेच कर मस्ती कर सकें और कर्ज भी नहीं देना पड़े। योजना थी कि हत्या के बाद रोहित पुलिस की वर्दी पहनेगा और एक साथी बुरका पहन लेगा ताकि कोई रास्ते में शक न कर सके। योजना के तहत शुक्रवार को रोहित व संतोष ने गाड़ी भाड़े पर ली और चल दिये थे। रास्ते में घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी और पकडे गये। आरोपियों से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, नकली पिस्टल मय होलेस्टर, चार मोबाइल, 350 रुपये, तीन बैग, पुलिस वर्दी, बुर्का, रस्सी और सर्जरी ग्लव्स बरामद किये हैं।