ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराफांसी पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

फांसी पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

थाना मटसेना क्षेत्र में फांसी पर लटकने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया...

फांसी पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 07 Mar 2022 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना मटसेना क्षेत्र में फांसी पर लटकने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नगला मवासी निवासी 25 वर्षीय शिवानी पत्नी अजीत की सोमवार की प्रातः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। पता चलने पर उसके मायके थाना जसराना के गांव सिऔड़ा से आए। शव देख वह लोग रोने लगे। पिता चिरौंजी लाल ने पुलिस को बेटी की मौत के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई।

मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने शिवानी की शादी 2 वर्ष पूर्व थाना मटसेना के नगला मवासी निवासी अजीत के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद पति और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शिवानी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार पंचायत कर ससुरालियों को समझाया भी गया। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायका पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें