Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsDaylight Burglary at Radha Rani Temple Thieves Steal 1 75 Lakhs and Sarees
शादी वाले घर से दिनदहाड़े 1.75 लाख रुपय और साड़ियां चोरी

शादी वाले घर से दिनदहाड़े 1.75 लाख रुपय और साड़ियां चोरी

संक्षेप: Mathura News - बरसाना थाना क्षेत्र में राधा रानी मंदिर के पास एक मकान से चोरों ने दिनदहाड़े पौने दो लाख रुपये और साड़ियां चुरा लीं। तीन चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। परिवार ने शादी के सामान की चोरी पर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई हैं।

Tue, 18 Nov 2025 06:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

बरसाना थाना अंतर्गत राधा रानी मंदिर की सीढ़ियों में बने मकान से चोर दिन दहाड़े पौने दो लाख रुपये व साड़ियां चोरी हो गई। चोरी करने आये शातिर सीसीटीवी में कैद हो गए। शादी के घर से सामान,नकदी चोरी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी खंगाल चोरों की तलाश कर रही हैं। थाना प्रभारी ने चोरों की तलाश में तीन टीम लगा दी। मंगलवार को राधा रानी सीढ़ियों में दादी बाबा मंदिर के पास बनवारी का मकान बना हुआ हैं। बनवारी के ऊपर बड़े भाई स्वर्गीय रतन की पुत्री की शादी की जिम्मेदारी होने के चलते दो दिन पूर्व दहेज देने के लिए वह बैंक से डेढ़ लाख रुपये लेकर आया और दुकानदारी के 25 हजार रुपये थे ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन रुपयों को गोदरेज की अलमारी के लॉकर में रख दिया। इसके अलावा लड़की की शादी के लिये खरीदी साड़़ियां भी रखी थीं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह पास ही बने भाई के घर लड़की की लग्न लिखने की रश्म में चला गया। तभी पीछे से तीन चोर घर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए। वहां से शातिर चोरों ने अलमारी के लॉक को सब्बल से तोड़ कर उसमें रखे पौने दो लाख रुपये व लड़की को देने को खरीदकर लाई गयी साड़ियों को चोरी कर ले गये।