महिला की हत्या रोपी पुत्रवधु और प्रेमी गिरफ्तार
Mathura News - थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुत्रवधु व उसके सहयोगी प्रेमी को बुधवार दोपहर गांव से गिरफ्तार कर चालान किया।

राया (मथुरा), थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुत्रवधु व उसके सहयोगी प्रेमी को बुधवार दोपहर गांव से गिरफ्तार कर चालान किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि तीन मार्च को गांव भंकरपुर बसेला निवासी महिला अनवरी बेगम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी पुत्रवधु ने बाहर काम पर गये पति व ससुर को दी। उन्होंनें आकर शव दफन करा दिया। बाद में मृतका के पति को जानकारी हुई कि पत्नी की मौत नहीं हुई, उसकी पुत्रवधु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। इस पर विगत दिन उसने राया पुलिस को सूचना दी थी।
इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शव क्रब से निकलवाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की दम घुटने से मौत हुई है। इस पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गयी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह और महिला उप निरीक्षक रौनक ने महिला की हत्या में वांछित पुत्रवधु व पड़ोस में रहने वाले उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों से पूछताछ के बाद चालान किया है।सास ने पुत्रवधु से मिलने आये युवक को देख किया था विरोधएसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मार्च माह के शुरुआत में मृतका अनवरी बेगम का पति व बेटा काम से बाहर गये थे। घर पर अनवरी बेगम और उसकी पुत्रवधु थी। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधु व पड़ोसी युवक के अवैध संबंध हो गये थे। मना करने पर भी दोनों मिलने रहते थे। इसका परिवार के लोग विरोध करते थे लेकिन वह नहीं मानते थे। पीड़ित ने बताया कि वह और बेटा दोनों बाहर काम करने बाहर गये थे। तीन मार्च की रात करीब एक बजे पड़ोसी युवक उनके घर आकर पुत्रवधु से मिला। इस दौरान मृतका ने दोनों को देख कर विरोध किया तो आरोपी युवक ने पुत्रवधु के साथ अपनी बदनामी न होने के डर से रात में ही तकिये से गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह करीब तीन बजे महिला आरोपी ने अपने पति को सूचना दी कि सास (अम्मी) की साइलेंट अटैक से मौत हो गयी है। इस पर वे लोग गांव आये और शव दफन कराया था। बाद में अवैध संबंध को लेकर हत्या की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम करा जांच की मांग की थी। पुलिस द्वारा चिकित्सीय पैनल से वीडियोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने में मृतका की दम घुटने से मौत पाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


