ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरातीन दिन से विवाहिता बेहोश, नहीं कर रही बात

तीन दिन से विवाहिता बेहोश, नहीं कर रही बात

दो दिन पूर्व विवाहिता ने दुष्कर्म की घटना से आहत होकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। विवाहिता को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में...

तीन दिन से विवाहिता बेहोश, नहीं कर रही बात
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 06 Jun 2022 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन पूर्व विवाहिता ने दुष्कर्म की घटना से आहत होकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। विवाहिता को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोमवार को भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता ने पिछले तीन दिनों से बोलना बंद कर दिया है। वह बेहोशी की हालत में है। परिजन इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। उधर पकड़े गए आरोपी से पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ करती रही।

औंछा थाना क्षेत्र में एक युवक ने विवाहिता के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया था। शोरगुल होने पर लोग दौड़े तो आरोपी को पकड़ लिया गया। भीड़ ने जमकर उसकी पिटाई भी कर दी थी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दे दी थी। सोमवार को पीड़ित परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती विवाहिता से मिलने पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परिजनों को विवाहिता से हालत गंभीर होने के चलते मिलने नहीं दिया। परिजन सैफई अस्पताल में ही हैं। उन्होंने बताया कि विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा का कहना है कि विवाहिता का उपचार कराया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें