स्पार्क 2026: अभिनय कला के प्रदर्शन ने लुभाया

Apr 05, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - मथुरा में संस्कृति विश्वविद्यालय में स्पार्क 2026 कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने नृत्य, नाटक, फोटोग्राफी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणिता वैद्य, साक्षी यादव, और मोक्षदा चौहान ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताएं तीसरे दिन भी जारी रहेंगी।

स्पार्क 2026: अभिनय कला के प्रदर्शन ने लुभाया

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय स्पार्क 2026 के दूसरे दिन प्रोजेक्ट एक्सपो-माडल्स, फोटोग्राफी, ड्रामा, मोबाइल गेम, स्टार्टअप पिच कंपटीशन- बिजनेस आइडिया, टेक्निकल पेपर प्रजेंटेशन प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और ज्ञान से निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर प्रिंस कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने कुल 18 रील बनाईं। इसमें प्रथम स्थान परिणिता वैद्य, दूसरा स्थान तय्यूब खान और तीसरा स्थान खुशबू ने जीता। छात्रा परिणिता ने अपनी रील लाइफ इन संस्कृति युनिवर्सिटी पर बनाई, तय्यूब खान की रील कान्टेट क्रीएटर की लाइफ पर बनाई और छात्रा खुशबू ने वोमैन एंपावरमेंट को लेकर रील बनाई।

ड्रॉमिटिकल सब्जेक्ट पर थी । प्रतियोगिता के निर्णायक डा. कृष्ण राज सिंह और डा.पंकज सारस्वत थे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर डा. संदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहला पुरुस्कार मार्था वैनिशी कृष्णा ने, दूसरा पुरुस्कार लोहिथ कोपुलर, नमन दीप तिवारी ने सयुंक्त रूप से और तीसरे पुरुस्कार पर राज शेखर रेड्डी ने कब्जा किया। प्रतियोगिता के निर्णायक थे डा. दिनेश कुमार शर्मा, डा. स्वाती दीक्षित।नृत्य प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर शुभ्रा पांडे ने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी यादव को जिसने बालीवुड के गाने पर नृत्य किया, द्वितीय स्थान बृजबाला सिह्ना इसने केपआप पर नृत्य किया, तीसरा स्थान लवली को मिला जिसने बैली डांस किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करने वाली ज्योति एंड टीम को ने जीता, दूसरा स्थान योगा नृत्य करने वाली वैष्णवी की टीम को मिला और तीसरा स्थान दक्षिणी भारती नृत्य करने वाली तेल्लम तेजस्वी की टीम को मिला। युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा मनीषा एवं नंदिता, द्वितीय पुरुस्कार अर्पिता एवं मनीष और तीसरा स्थान पायल एवं ज्योतृषा और खुशी एवं प्रवीन को सयुंक्त रूप से दिया गया। मोबाइल गेम के कोर्डिनेटर नीलाद्री भट्टाचार्य ने बताया बीजीएमआई में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 60 टीम बनाई गईं और हर टीम में चार प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता तीसरे दिन भी चलेगी। नाटक प्रतियोगिता की डा. स्वीटी अहलावत और ऋतु सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सात नाटकों की प्रस्तुति हुई। प्रथम पुरुस्कार ‘नाटक कलयुग की महाभारत’ को मिला। इसको अभिनीत करने वाले विद्यार्थियों में छात्रा मोक्षदा चौहान, डेजी शर्मा, अंकुर राना, तृप्ति, शिवानी, भूमि, सोनिका सिंह, नंदनी, आध्या, श्रुति और मुस्कान ने अपनी अभिनय कला से सभी को प्रभावित किया।दूसरा स्थान नाटक ‘कंजूस’ को मिला। इसको यश शर्मा, हिमांशु गुप्ता, संजोग सिंह, कृष्ण मुरारी दीक्षित, मंजोत कौर, अनुष्का और शिखा ने अभिनीत किया। तीसरा स्थान ‘सोच का आइना’नाटक को दिया गया। इसको छात्रा अंजली सिंह, मनीषा, कृति गुप्ता, मुस्कान शर्मा, नितिन शर्मा, ईशु शर्मा, यशपाल, गणेश, अनुज, लारा शर्मा, माधव और यतिन ने किया। निर्णायक मंडल में डा. मोहनन, डा. गौरव सरवांग थे। प्रोजेक्ट एक्सपो में मॉडल्स प्रतियोगिता हुई। कोर्डिनेटर हरिनंदन सिंह और अजय अग्रवाल ने बताया कि इसमें विद्यार्थियों द्वारा कुल 35 माडल्स का प्रदर्शन किया गया। इन मॉडल में फार्मेसी, इलेक्ट्रिकल, एआई, विधि विषय से जुडे हुए थे। निर्णायक मंडल में स्वयं कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी और प्रति कुलपति प्रो. रघुराम भट्ट शामिल रहे। इसके परिणामों की घोषणा समापन समारोह में की जाएगी।वाद-विवाद प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग आयोजित की गई। कोर्डिनेटर (हिंदी) आदित्य दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। हर टीम में दो सदस्य थे। इसमें प्रथम स्थान सिओना चक्रवर्ती, दूसरा स्थान शौर्य अनुपम शर्मा और तीसरा स्थान शिवानी ने हासिल किया। अंग्रेजी भाषा की वाद-विवाद प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर डा.कमल सिंह धाकड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पांच टीमें थीं। प्रथम स्थान यश श्रीवास्तव, दूसरा स्थान गौरांशी गुप्ता और तीसरा स्थान अश्विन राज ने हासिल किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।