Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsCultural Fest in Mathura 71 Honored at Tulsi Academy Event

हिंदी महोत्सव में 8 पुस्तकों का विमोचन, 71 हुए सम्मानित

Mathura News - मथुरा में तुलसी साहित्य संस्कृति एकेडमी न्यास ने अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज में हिंदी महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर 71 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया और आठ पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 8 Sep 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
हिंदी महोत्सव में 8 पुस्तकों का विमोचन, 71 हुए सम्मानित

मथुरा। तुलसी साहित्य संस्कृति एकेडमी न्यास ने अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव हिंदी महोत्सव मनाया। यहां विभिन्न क्षेत्र के 71 लोग सम्मानित हुए। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आठ पुस्तकों का विमोचन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिलन, मुख्य अतिथि जीएलए विवि के कुलपति डॉ अनूप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ अनिल वाजपेई, अभिनेता शिशिर मुद्गल एवं हरिदत्त चतुर्वेदी हरीश ने शारदे पूजन से किया। छात्राओं ने शारदे वंदना एवं सिमरन अरोड़ा ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष डॉ रामसेवक ने परिचय एवं सचिव डॉ धनंजय तिवारी ने मंगलगीत गाया। यहां साहित्यकार डॉ शील कौशिक, राजनारायण बोहरे, डॉ आरपी सारस्वत, सुरेश आवारा नवीन, डॉ. उमाशंकर शितिकंठ, डॉ. प्रीति प्रवीण खरे, हरवेंद्र सिंह गौर, डा. धर्मराज जादौन, देवेन्द्र सहाय श्रीवास्तव, डॉ वर्षा सिंह, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, सुशील सरित, अशोक अश्रु, चंद्रशेखर शर्मा, हरेश भदौरिया, वैज्ञानिक रणवीर सिंह, प्रवीण खरे, संगीता शर्मा, डॉ विनोद जाधव, डा. गीता पोस्ते, डा. माया सिंह, मेजर डॉ. शक्तिराज, डॉ आभा पांडेय, सत्येन्द्र द्विवेदी, राजकुमार सारस्वत, चिकित्सक डॉ करुणा चौधरी, डॉ रूपा गोपाल, डॉ सुधीर गर्ग, प्रियंका रावत, विवेक पांडेय, गायक साहब सिंह गुर्जर, अंजनी पांडेय, सिमरन अरोड़ा, वंश उपाध्याय, आर्या शर्मा, अभिजीत तिवारी, यशी शर्मा व वेद आलोक मधुर सम्मानित हुए।

अतिथियों ने स्व. रामसिंह साद की बोलती हैं पुस्तकें, डॉ. अमर सिंह सैनी की अमर काव्य संग्रह, हरिदत्त चतुर्वेदी की सनातन धर्म पताका, सुभाष गुप्त मुसाफिर की राष्ट्र प्रथम अवधारणा, मदनमोहन शर्मा अरविंद की न दैन्यम् न पलायनम एवं डा योगेश कुमार निर्भीक की यात्राएं मेरी पसंद की पुस्तकों का लोकार्पण किया। आचार्य नीरज शास्त्री ने आभार जताया। इसमें जयप्रकाश पचौरी, डॉ यशोयश, गाफिल स्वामी, डॉ रामसेवक, राहुल प्रजापति, अजय अग्रवाल, पूनम शास्त्री, मानव वशिष्ठ, अनिल सोनी, डॉ अनिल गहलोत, सोनूकृष्ण शास्त्री, हर्ष पंडित, सक्षम पाठक, राधा शर्मा, शिप्रा चतुर्वेदी आदि रहे। संचालन सत्येंद्र द्विवेदी, आर्यन अग्रवाल, अनुज अनुभव, अनन्या गौतम व निकिता सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।