Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsCultural Extravaganza Krishna Dance Drama at Brajraj Utsav 2025 Closes with Spectacular Performances
विज्ञापन : विवि में नवाचार की नई महक छात्रों द्वारा तैयार क्वांटम परफ्यूम लॉच

विज्ञापन : विवि में नवाचार की नई महक छात्रों द्वारा तैयार क्वांटम परफ्यूम लॉच

संक्षेप: Mathura News - नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूते हुए जीएलए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिभाशाली छात्र मीत जैन एवं फा

Sun, 9 Nov 2025 10:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

ब्रजरज उत्सव 2025 के समापन समारोह में शनिवार को सांस्कृतिक संस्था बांसुरी ब्रज धाम वृंदावन के कलाकारों ने नृत्य नाटिका कृष्णा की मनोहारी प्रस्तुति दी। विनय गोस्वामी के संयोजन एवं चंद्रशेखर के निर्देशन में रेलवे ग्राउंड स्थित ब्रजरज उत्सव के विशाल पंडाल पर नाटिका की प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में एक घंटे में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें कंस का अत्याचार, श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल गमन, नंदोत्सव, पूतना वध, माखन चोरी लीला, कालियनाग, गिर्राज लीला, कंस वध, श्रृंगारिक नृत्य पक्ष, द्रौपदी चीर हरण, गीता उपदेश, कर्ण का वध, भीम एवं दुर्योधन का द्वंद, कृष्ण सुदामा, गांधारी संवाद द्वारा विभिन्न प्रसंगों को उजागर किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नृत्य नाटिका में भाग लेने वाले कलाकारों में यथार्थ, देव कुमार, कार्ष्णि, मनोज राठोर, आकाश शर्मा, प्रमोद, सचिन, नकुल, तनुज, मोनिका, मानसी, गरिमा, पूनम, नैना, वैष्णवी, विनीता, प्राची, तनुज, दीपक, आयुष प्रमुख रूप से रहे। कार्यक्रम के पश्चात उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र एवं आरपी सिंह यादव ने विनय गोस्वामी, चंद्रशेखर एवं समस्त कलाकारों को पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अनूप शर्मा, संजय शर्मा, देवेंद्र पाल, डॉ. वर्तिका किशोर, राधा गोस्वामी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मांडवी राठौर आदि उपस्थित रहे।