ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराशनि अमावस्या पर कोकिलावन धाम में उमड़ा सैलाब

शनि अमावस्या पर कोकिलावन धाम में उमड़ा सैलाब

शनिदेव धाम कोकिलावन में अमावस्या पर जन सैलाब उमड़ा। स्थानीय के अलावा दूसरे राज्यों से आए हजारों भक्तों ने शनि का अभिषेक-पूजन-दर्शन, परिक्रमा कर पुण्य कमाया। महंत प्रेमदास ने सर्व प्रथम शनिदेव का...

शनि अमावस्या पर कोकिलावन धाम में उमड़ा सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 17 Mar 2018 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिदेव धाम कोकिलावन में अमावस्या पर जन सैलाब उमड़ा। स्थानीय के अलावा दूसरे राज्यों से आए हजारों भक्तों ने शनि का अभिषेक-पूजन-दर्शन, परिक्रमा कर पुण्य कमाया। महंत प्रेमदास ने सर्व प्रथम शनिदेव का अभिषेक किया।

जेब साफ की।

शनिधाम पहुंचे नजफगढ़ दिल्ली निवासी भूपेंद्र की जब से पर्स, दो एटीएम कार्ड, 48,500 रुपये, दो क्रेडिट कार्ड सहित जरूरी कागज चोरी हो गए। राजस्थान के महुआ निवासी रामशरन के गले में करीब दो तोले सोने की चेन किसी ने तोड़ ली। आगरा निवासी राकेश अग्रवाल की पत्नी के गले से एक मंगल सूत्र तोड़ लिया।

भक्तों ने शरीर पर भस्म लपेट किया अभिषेक

मथुरा। शनिधाम मुड़ेसी पर सैकड़ों भक्तों ने भस्म बदन पर लपेटकर शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक किया।

भगवान रंगेश्वर, भूतेश्वर महादेव, मसानी तिराहा, धौली प्याऊ तिराहा, कंस किले के पास, जिला अस्पताल के सामने स्थित शनि मंदिरों पर सुबह से रात्रि तक भक्तों का तांता लगा। भरतपुर मार्ग स्थित शनिधाम पर महंतश्री स्वामी विजयानंद सरस्वती के निर्देशन में महंत नानकगिरि ने पूजा-अर्चना-गुणगान-अनुष्ठान कराए। रामदूत हनुमान जी की भी पूजा सेवा की गई। हजारों भक्तों ने विग्रहों को चोला चढ़ाया और विविध भोग लगाए।

वृंदावन के मंदिरों में उमड़े भक्त

वृंदावन। शनि अमावस्या पर नगर के शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के मथुरा रोड स्थित वंशीवाला गोशाला के निकट, पीपल वाले हनुमान मंदिर स्थित शनिदेव मंदिर, रमनरेती रोड स्थित नारायण आश्रम के सामने एवं गोधुलिपुरम स्थित शनिदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रहीं। वहीं शनि अमावस्या पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने यमुना में डुबकी लगाकर पंचकोसीय परिक्रमा की तथा मंदिरों में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें