ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराजान जोखिम में डालकर पार कर रहे है यमुना

जान जोखिम में डालकर पार कर रहे है यमुना

वृंदावन। पहाड़ी इलाकों के साथ साथ मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। जिसके चलते केसीघाट के...

जान जोखिम में डालकर पार कर रहे है यमुना
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 05 Aug 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ी इलाकों के साथ साथ मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। जिसके चलते केसीघाट के निकट यमुना पर बने पौंटून पुल को हटा दिया गया है। इस कारण यमुना पार क्षेत्र के गावों के हजारों लोगों को वृंदावन आने के लिए स्टीमर का सहारा लेना पड़ रहा है। स्टीमर संचालक भी ओवरलोड होकर चल रहे है।

स्टीमर से आने वाले हजारों लोग वर्तमान में अपनी जान जोखिम में डालकर यमुना पार करने के लिए मजबूर है। उफनती यमुना में कोई गंभीर हादसा हो सकता है, लेकिन इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यमुना पार से आने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यमुना के दोनों ओर गोताखोरों की तैनाती के साथ स्टीमर के संचालन के मानक तय होने चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें