ओवर लोडिंग से कम हो रही सड़कों की उम्र

Jan 26, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - क्षमता से दो गुना माल भरकर दौड़ रहे डम्फर व ट्रक -क्षमता से दो गुना माल भरकर दौड़ रहे डम्फर व ट्रक -एआरटीओ विभाग ने शुरू किया चेकिंग अभियान मथुरा, हिन्द

ओवर लोडिंग से कम हो रही सड़कों की उम्र

क्षमता से अधिक माल लेकर सड़कों पर दौड़ रहे व्यावसायिक वाहनों से सड़कों की उम्र कम हो रही है। डंपर क्षमता से दो गुना बालू और गिट्टी लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सहायक संभागीय विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर सभी राजमार्गों पर और राज्यमार्गों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान से बालू, पत्थर की गिट्टी व वोल्टर लेकर आने वाले ओवर लोड डंपरों की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। नियमानुसार किसी भी सड़क के निर्माण से पूर्व उस पर चलने वाले वाहनों की संख्या और उनके वजन को ध्यान में रखा जाता है।

इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाता है, लेकिन ओवर लोड वाहनों की वजह से सड़कें अपनी उम्र से पहले ही टूटने लगती हैं। ऐसे ही ओवर लोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र कुमार सिंह ने यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर राजमार्ग और राज्यमार्गों तक ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी वर्ष 10 जनवरी को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह लगातार ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक आधा दर्जन से अधिक ओवर लोड वाहनों को विभिन्न थानों में बंद करा चुके हैं। जिन वाहनों को उनके द्वारा सीज किया गया उनमें क्षमता से अधिक बालू और गिट्टी भरी हुई थी। जिन डंपरों को सीज किया गया उनमें क्षमता से 31 टन तक अधिक गिट्टी और बालू लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एक हजार से अधिक वाहनों के चालान विभिन्न खामियों की वजह से किए जा चुके हैं, जिनसे राज्य सरकार को लाखों रुपये के समन शुल्क की प्राप्ति होगी। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि ओवर लोड वाहनों के खिलाफ शुरू किया गया उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा। ओवर लोड वाहनों की वजह से सड़के अपनी उम्र से पहले ही क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। जिससे अन्य लोगों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;