डाटा फीडिंग कार्य, वसूली तथा ऋण वितरण की प्रगति धीमी
Mathura News - बैंक अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देशडीएपी प्रति हेक्टेयर दिया जाए मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद जिला सहकारी बैंक मथ

जिला सहकारी बैंक मथुरा के मुख्यालय के सभागार में बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर की अध्यक्षता में बुधवार को बैंक कार्यक्षेत्र जनपद-हाथरस की तहसील-सादाबाद के बैंक की शाखाओं एवं उससे सम्बद्ध बी-पैक्स समितियों के ऋण वसूली, ऋण वितरण, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन और सहकार सारथी से सम्बन्धित पैक्सवार समीक्षा की गयी। पैक्स कम्पयूटराईजेशन योजनान्तर्गत तृतीय चरण में चयनित समितियों में डाटा फीडिंग कार्य, वसूली तथा ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति परिलक्षित नहीं होने पर अध्यक्ष बैंक द्वारा रोष व्यक्त करते हुए समस्त शाखा प्रबन्धकों को वसूली में सुधार लाने व विभागीय कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने समितियों पर उर्वरक उपलब्घता बनाये रखने एवं उर्वरकों की कालाबाजारी न हो सके, इसके लिये कृषकों के रकबा को दृष्टिगत रखते शासन की मंशा के अनुरुप उनके जोत के आधार पर अधिकतम 05 बोरी डीएपी प्रतिहेक्टयर दिये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जनपद-हाथरस, तहसील-सादाबाद के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त शाखा प्रबन्धक एवं समस्त पैक्स सचिव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता विवेश कौशल, हाथरस राकेश कुमार श्रीवास्तव, बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा, उपमहाप्रबन्धक सुमित कुमार शर्मा, अरुण कुमार, अनुभाग अधिकारी बैंक आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


