Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsContractor Arrested for Abducting Woman in Madhya Pradesh - Legal Advocate Attacked
एमपी से दो बच्चों की मां को भगा लाया ठेकेदार

एमपी से दो बच्चों की मां को भगा लाया ठेकेदार

संक्षेप:

Mathura News - -पकड़े जाने पर अधिवक्ता और साथी पर हमलाएमपी से दो बच्चों की मां को भगा लाया ठेकेदार एमपी से दो बच्चों की मां को भगा लाया ठेकेदार

Nov 19, 2025 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

राया क्षेत्र निवासी करीब 35 वर्षीय ठेकेदार टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) से दो बच्चों की मां 25 वर्षीय महिला को 10 नवंबर को बहला-फुसलाकर भगा लाया और उसे थाना जैंत क्षेत्र की श्याम तपोवन भूमि कॉलोनी में रखने लगा। परिजन जब एक अधिवक्ता के साथ वहां पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। महिला मजदूरी का काम करती थी और निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार के संपर्क में आई थी। वहां से ठेकेदार उसे भगा लाया। महिला के पति और परिजनों को इसकी भनक लग गई। परेशान परिवार ने समाजसेविका एवं अधिवक्ता बृजरेखा माथुर, निवासी आवासीय कॉलोनी गणपति से संपर्क किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

17 नवंबर को अधिवक्ता बृजरेखा माथुर अल्हैपुर निवासी अपने साथी राहुल राघव शर्मा के साथ श्याम तपोवन कॉलोनी में ठेकेदार और महिला को ढूंढ निकाला। आरोप है कि जब अधिवक्ता बृजरेखा माथुर ने ठेकेदार को समझाने का प्रयास किया तो ठेकेदार और उसके भांजे ने अधिवक्ता व उनके सहयोगी राहुल राघव शर्मा पर हमला कर दिया। राहुल राघव शर्मा घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ठेकेदार तथा महिला को थाने ले गई। बताया गया कि टीकमगढ़ में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। इसी आधार पर मंगलवार को टीकमगढ़ पुलिस थाना जैंत पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। अधिवक्ता बृजरेखा माथुर ने बताया कि वह गंभीर रूप से घायल राहुल राघव शर्मा की ओर से थाना जैंत में मुकदमा दर्ज करायेंगी।