घरेलू बिजली बिल एक लाख से ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

कॉलेज में प्रारम्भ हुए बीएससी कृषि में प्रवेशकॉलेज में प्रारम्भ हुए बीएससी कृषि में प्रवेशकॉलेज में प्रारम्भ हुए बीएससी कृषि में प्रवेश

घरेलू बिजली बिल एक लाख से ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान

नगर के मोहल्ला बल्देवगंज निवासी उपभोक्ता नरेंद्र कुमार का घरेलू बिजली बिल 1 लाख 19 हजार रुपये आने से वह परेशान हैं। सामान्य उपयोग के बावजूद इतना अधिक बिल आने पर उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन 15 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि वह लगातार विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन बिना समाधान के ही उसे निस्तारित दिखा दिया गया। नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर की तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलत रीडिंग आने से बिल अधिक बना है।

उन्होंने मीटर की जांच कर सही बिल जारी करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और गलत बिजली बिलों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। नरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन करेंगे। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कर समाधान कराया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।