ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराविश्राम घाट को केंद्र मानकर यमुना के दोनों तरफ घाटों का सौंदर्यीकरण के निर्देश

विश्राम घाट को केंद्र मानकर यमुना के दोनों तरफ घाटों का सौंदर्यीकरण के निर्देश

मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में ब्रज रजोत्सव की बैठक लेते हुए कहा कि विभिन्न परिक्रमा मार्गों पर...

विश्राम घाट को केंद्र मानकर यमुना के दोनों तरफ घाटों का सौंदर्यीकरण के निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 16 Oct 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में ब्रज रजोत्सव की बैठक लेते हुए कहा कि विभिन्न परिक्रमा मार्गों पर विश्राम स्थल के साथ-साथ शौचालय एवं शुद्ध जल की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर से 19 नवंबर तक ब्रज में विभिन्न स्थानों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमे उच्च कोटि के कलाकार भाग लेंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि बृज क्षेत्र को धार्मिक टूरिज्म हब बनाया जाये, जिससे अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु आ सकें। उन्होंने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को निर्देश दिये कि विश्राम घाट को केन्द्र मानकर यमुना के दोनों तरफ के घाटों का विकास और सुंदरीकरण किया जाए।

ऊर्जा मंत्री ने ब्रज रजोत्सव की तैयारियों के संबंध में उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, एमवीडीए, पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज के विकास के लिए लगी हुई है। कार्तिक मास में मथुरा में ब्रज रज उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ब्रज रजोत्सव कार्यक्रम 18 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेग। ब्रज रजोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें बलदेव, महावन, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, मथुरा सहित ब्रज चौरासी कोस में पड़ने वाले अन्य स्थलों पर यह उत्सव तीर्थ विकास बोर्ड के तत्वाधान में मनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें