Mathura News: बच्चों को प्रारंभ से ही सत्संग से जोड़ें: गगन

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम का हुआ आयोजन जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम का हुआ आयोजन -नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरक प्रस्तुतियां दीं मथ

Mathura News: बच्चों को प्रारंभ से ही सत्संग से जोड़ें: गगन

Mathura News: सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से दिल्ली आगरा हाइवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोनल स्तरीय निरंकारी बाल समागम आयोजित किया गया, जिसमें खुर्जा, भवानीपुर, अलीगढ़, सौरो, कासगंज, सादाबाद, पुरदिलनगर, हाथरस, फरह, कोसीकलां, वृंदावन सहित जिले के सैंकड़ों बच्चों को आध्यात्मिक संस्कारों से सजाया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, भजन, कविताएं और लघु नाटक के साथ प्रेरक विचार व्यक्त कर भरपूर वाह-वाही बटोरी। छोटे-छोटे बच्चों ने बड़ी और गहरी बातें कर यह अहसास करा दिया कि जैसा संगत होता है वैसी रंगत चढ़ती है।

दिल्ली से आए मुख्य अतिथि निरंकारी संत गगन भाटिया ने कहा कि आज सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में बच्चों को बुराई से बचाने के लिए सत्संग से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे मन के सच्चे बने रहे इसके लिए उन्हें दूषित वातावरण से बचाना होगा, उन्हें सत्संग से जोड़ना होगा, क्योंकि सत्संग से सकारात्मक भाव पनपते हैं। जब अभिभावक बच्चों को बाल उम्र में ही सत्संग से जोड़ेंगे तो बच्चे दूषित वातावरण से बच जायेंगे। इसलिए शारीरीक बल के लिए खेलकूद और बौद्धिक विकास के लिए स्कूली शिक्षा तथा आत्मिक कल्याण और जीवन सुधार के लिए निरंतर सत्संग जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। माता पिता, बड़ों एवं शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा एवं बाल संगत की इंचार्ज उर्वशी त्रिपाठी ने बच्चों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन युवा भक्त यश तनवानी और कुमारी नेहा ने किया। मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण ने बताया कि मथुरा में हर रविवार को साप्ताहिक मुख्य सत्संग के साथ ही बच्चों के लिए बाल संगत होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।