ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकांग्रेसी आज फूकेंगे सीएम का पुतला

कांग्रेसी आज फूकेंगे सीएम का पुतला

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एवं शहर अध्यक्ष पंडित एमएम शर्मा के अनुसार सोमवार 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे होली गेट पर उत्तर...

कांग्रेसी आज फूकेंगे सीएम का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 05 Dec 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एवं शहर अध्यक्ष पंडित एमएम शर्मा के अनुसार सोमवार 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे होली गेट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर किसानों को समय से डीएपी खाद न मिलने के कारण प्रदेश में किसानों को खाद दो वरना यूपी छोड़ो तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद किसानों की समस्याओं के निराकरण और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला व महानगर अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसियों से समय से होली गेट पहुंचने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें