ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरागैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की मूल वृद्धि के विरोध में होलीगेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर ही सिलेंडर को माला पहनाकर और...

गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 14 Feb 2020 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से गैस सिलेंडर में मूल वृद्धि के विरोध में होलीगेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर ही सिलेंडर को माला पहनाकर और चूल्हे पर भोजन पकाकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शालू अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में होलीगेट चौराहे पर कांग्रेसी एकत्र हुए। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा ने देशवासियों पर दिल्ली हार का ठीकरा फोड़कर गैस सिलेंडर पर 150 रुपये बढ़ा दिए हैं। हार से खिसियाई भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त गरीबों की कमर तोड़ दी है। इससे गृहणियां भी परेशान हैं। उमेश शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार में सिलेंडर पर 2 रुपये बढ़ते ही शोर करने वाली स्मृति ईरानी अब इस पर चुप हैं। केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मूल्य वृद्धि वापस नहीं होगी कहकर घमंड की पराकाष्ठा कर दी है। शालू अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने मूल्यवृद्धि कर जनता पर महंगाई बम फोड़ा है। इस तानाशाह निर्णय से जनता में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ ने इसे मोदी सरकार के जनविरोधी फरमान बताकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस अवसर पर दिनेश पाठक, विनेश सनवाल, पार्षद उमेश भारद्वाज, विनोद शर्मा, कीर्ति कौशिक, जितेंद्रमणि, सिम्मी बेगम, महेश रावत, कौशल तोमर, देवेंद्र चतुर्वेदी, विपुल पाठक, देवेंद्र भटनागर, इकरार, भंवरसिंह सिसोदिया आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें